बहराइच: पानी में पैर रखते ही मगरमच्छ ने दबोचा, लोगों में दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। जनपद के बग्गर गांव निवासी एक युवक धान कटाई के लिए नदी के पार जाने के लिए जैसे ही पानी में पहुंचा। वैसे ही मगरमच्छ ने पैर को दबोच लिया। युवक ने शोर मचाते हुए अपने को छुड़ाया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हरदी थाना क्षेत्र के ग्राम बग्गर निवासी रोशन लाल (26) पुत्र सागर मजदूर है। वह प्रतिदिन धान कटाई मजदूरी करने के लिए खेत को जाता है। शनिवार सुबह वह खेत के लिए रवाना हुआ। पानी से होते हुए खेत जाने के लिए उसने नदी में पैर रखा। वैसे ही मगरमच्छ ने युवक को पैर को दबोच लिया। युवक ने शोर मचाया।

साथ मौजूद अन्य लोगों की मदद से युवक को मगरमच्छ के जबड़े से बचाया गया। इसके बाद उसे सीएचसी पहुंचाया गया। यहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है। डॉक्टर शाहीर खान ने बताया कि परिवार के लोग मगरमच्छ का हमला बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: ग्राम प्रधान ने सरकारी खाद्यान्न पकड़कर पुलिस को सौंपा

संबंधित समाचार