अयोध्या: तू ही है मेरा भगवान तुझे आना ही पड़ेगा...की प्रस्तुति पर झूम उठे दर्शक, बिहारी कलाकारों ने दी बेजोड़ प्रस्तुतियां 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार: नंदीग्राम महोत्सव की पांचवी सांस्कृतिक संध्या बिहारी कलाकारों के नाम रही। भजनों के दम पर अपना परचम लहरा रहे सुर सरताज अभिलाषा, गुड्डू पाठक, काजल दुबे, कीर्ति सिंह, अनुपमा यादव जैसे बिहार के मशहूर भोजपुरी कलाकारों ने धार्मिक भजनों लोकगीतों की बेजोड़ प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनमोह लिया।

इससे पूर्व पंचम दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भरत जी की तपोभूमि नंदीग्राम भरतकुंड पर चल रहे महोत्सव में धार्मिक प्रवचन व अनुष्ठान करने आए चेन्नई के भरत भक्तों की टीम ने धार्मिक अनुष्ठानों से भक्ति भावना का संदेश दिया। किंचित कारणम् धन संथापनम् समिति चेन्नई के भक्तों का नंदीग्राम महोत्सव के अध्यक्ष एवं मेधा ऋषि आश्रम के महंत भागवत दास महाराज एवं महोत्सव के व्यवस्थापक महंत परमात्मा दास ने स्वागत किया। 

तदुपरांत कथा व्यास जगतगुरु रामानुजाचार्य स्वामी रत्नेश  प्रपन्नाचार्य की कथा प्रारंभ हुई जो देर शाम तक जारी रही। इसके बाद सांय काल 6 बजे नंदीग्राम महोत्सव के अध्यक्ष महंत भागवत दास के नेतृत्व में बीकापुर ब्लॉक प्रमुख दिनेश वर्मा, जिपंस कृष्ण कुमार पांडेय, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष कमला शंकर पांडेय ,भरत पांडेय ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम में शुरुआत भोजपुरी लोक गायिका काजल दुबे की प्रस्तुति कि  तुम ना सुनोगे तो, मेरी कौन सुनेगा, साथी हमारा कौन बनेगा। वहीं यूपी सीतापुर की मशहूर लोक गायिका मुस्कान और अमन शुक्ला की संयुक्त जोड़ी ने नृत्य के साथ प्रस्तुत भजन  "तू ही है मेरा भगवान तुझे आना ही पड़ेगा, मेरी मांग का सिंदूर तुझे बचाना ही पड़ेगा ने छाप छोड़ी। 

बिहारी लोक गायिका अभिलाषा पाठक की प्रस्तुति "मेरी झोपड़ी के भाग्य, आज खुल जाएंगे,, राम आएंगे सराही गई। गुड्डू पाठक की प्रस्तुति दुनिया में सबने जुल्म ढाया, हमको धोखा दिया है, देख लो आकर दिल के नगीने में, श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में रही। भजन लोक गायिका कीर्ति सिंह ने रघुकुल सा घराना हो की प्रस्तुति दी। 

महोत्सव के अध्यक्ष महंत भागवत दास सहित उप जिलाधिकारी सोहावल अशोक कुमार सैनी के नेतृत्व में बिहार से आए कलाकारों को भरत स्मृति चिह्न एवं अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

ये भी पढ़ें-अयोध्या से पहले मां कामाख्या धाम में होगा दीपोत्सव, जगमगाएंगे 1 लाख 51 हजार दीपक 

संबंधित समाचार