Delhi High Court: दिल्ली उच्च न्यायालय ने 200 से अधिक न्यायिक अधिकारियों का किया तबादला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नयी दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजधानी में अपनी अधीनस्थ अदालतों में कई न्यायिक अधिकारियों के तत्काल स्थानांतरण की अधिसूचना जारी की है। उच्च न्यायालय ने 25 अक्टूबर को जारी दो अलग-अलग अधिसूचनाओं में, दिल्ली न्यायिक सेवा में 233 न्यायिक अधिकारियों और दिल्ली उच्चतर न्यायिक सेवा में 23 न्यायिक अधिकारियों को नयी पदस्थापना दी। 

स्थानांतरण के अलावा, इन नियुक्तियों में प्रशिक्षण पूरा होने पर विभिन्न जिलों में लगभग 70 न्यायिक अधिकारियों को तैनात करना भी शामिल है। एक अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘माननीय मुख्य न्यायाधीश और इस न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों ने तत्काल प्रभाव से दिल्ली न्यायिक सेवा में नियुक्ति/स्थानान्तरण किया है।’’ दिल्ली उच्चतर न्यायिक सेवा के लिए भी इसी तरह की अधिसूचना जारी की गई है। 

यह भी पढ़ें:-Ishan Kishan: क्रिकेटर ईशान किशन के पिता प्रणव पांडेय JDU में हुए शामिल

संबंधित समाचार