Saharanpur News: लोहे के तवे से वार कर शौहर ने बीबी को उतारा मौत के घाट, मदद को चिल्लाती रहीं बेटियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में सहारनपुर जिले के कस्बा नकुड़ में एक व्यक्ति ने मामूली कहासुनी में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन ने सोमवार को बताया कि काम-धंधा नहीं होने से डिप्रेशन में चल रहे मोहल्ला जोगियान निवासी इबने अली ने रविवार रात मामूली कहासुनी में आवेश में आकर अपनी पत्नी शहनाज (42) की लोहे के तवे से सिर पर लगातार प्रहार कर जान ले ली। 

पड़ोसियों ने भागते वक्त इबने अली को दबोच लिया और पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ के दौरान हत्यारोपी इबने अली ने पुलिस को बताया कि वह पिछले काफी दिनों से बेरोजगारी की हालत में था और उसका आए दिन पत्नी शहनाज से छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता था। घटना के दौरान क्षणिक आवेश में आकर उसने रोटी बनाने वाले लोहे के तवे से पत्नी के सिर पर लगातार प्रहार करके उसे लहुलूहान कर दिया। 

शहनाज ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उनकी बेटी 13 वर्षीय सोनम और 12 वर्षीय आलिया मां पर क्रूर प्रहार होते देखकर चिल्लाती रही। इबने अली ने बेटियों को भी चुप रहने के लिए धमकाया। बेटियों की शोर की आवाज सुनकर मदद को पहुंचे जमीर अहमद पर भी इबने अली ने हमलाकर घायल कर दिया। लेकिन हिम्मत दिखाकर दूसरे पड़ोसियों ने उसको दबोच लिया। उनकी शादी को 20 साल हुए थे। 

मृतक महिला हरियाणा के कुरूक्षेत्र के ज्योतिसर की रहने वाली थी। उनके तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है। पुलिस निरीक्षक नकुड़ अभिनाश गौतम और सीओ एसएन वैभव पांडे फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त तवा भी बरामद कर लिया है। पड़ोसियों के मुताबिक हत्यारोपी पहले नशे का आदी भी रहा है और पिछले कुछ दिनों से उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। कोई काम धंधा नहीं होने से भी वह डिप्रेशन में था। 

यह भी पढ़ें- इंस्टा पर हुई मोहब्बत, प्रेमिका जयपुर से पहुंची नवाबगंज, प्रेमी से शादी करने पर अड़ी

संबंधित समाचार