लखीमपुर-खीरी: दिनदहाड़े मकान का चोरों ने तोड़ा ताला, लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना भीरा के गांव अमरपुर में दिनदहाड़े चोरों ने एक मकान का ताला तोड़ दिया। सोने-चांदी के करीब तीन लाख के जेवर चोरी कर भाग निकले। गुरुद्वारा से जब परिवार के लोग वापस लौटे तो घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। 

गांव अमरपुर निवासी रनदीप कौर ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे अपने घर से परिवार के साथ टुहलिया अलीगंज गुरुद्वारे में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। घर के मुख्य दरवाजे पर ताला लगा हुआ था। शाम करीब 7 बजे जब घर वापस आई आई तो दरवाजे का लॉक टूटा था। इस पर उन्हें आशंका हुई। वह जब घर के अंदर गई तो उनके होश उड़ गए। कमरे के अंदर रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखा सामान बिखरा पड़ा था। 

चोरी की सूचना से आसपास के लोगों में दहशत व्याप्त हो गई। बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और पुलिस का सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पीड़ित ने बताया कि चोर चार सोने की 6 अंगूठी, एक जोडी कुंडल, एक जोडी टॉप्स, एक सोने का हाथ का कड़ा, पीतल के बर्तन व एक मोबाइल चोरी कर ले गए। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- लखीमपुर-खीरी: जनता की सुरक्षा के लिए मिली नवीन सेठ घाट चौकी, अपराधों को रोकने में मिलेगी मदद

संबंधित समाचार