दीपोत्सव से पहले अयोध्या पहुंचे अभिनेता आशुतोष राणा, रामलला के किए दर्शन पूजन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। रामनगरी में इस समय दीपोत्सव की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पूरी रामनगरी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। इस मौके का लुफ्त उठाने के लिए बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आशुतोष राणा अयोध्या सोमवार को पहुंचे चुके हैं और प्रभु श्री रामलाल व हनुमान जी का दर्शन पूजन किया। 

इस दौरान अयोध्या हनुमानगढ़ी से संकट मोचन सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय दास ने आशुतोष राणा को हनुमान जी की प्रतिमा और रामननामी पटका भेंट कर उनका स्वागत किया। आशुतोष राणा ने हनुमान जी की प्रतिमा को अपने सर पर रखकर हनुमान जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त की और संजय दास जी महाराज का आभार भी व्यक्त किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास भी मौजूद रहे। 

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का दावा- महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली ‘महायुति’ के ‘महादुखी’ काल का अंत होगा

संबंधित समाचार