Run for Unity : भूल से भी इन मार्गों का बिल्कुल भी न करें प्रयोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ अमृत विचार: एकता दौड़ (रन फॉर यूनिटी) का आयोजन मंगलवार को किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक प्रबल प्रताप सिंह ने बताया कि 29 अक्टूबर की सुबह 8 बजे 5 कालीदास मार्ग से दौड़ शुरू होकर केडी सिंह बाबू स्टेडियम पर समाप्त होगी। इसके चलते ट्रैफिक डायवर्जन की व्यवस्था लागू की गई है।

इधर से न जाएं
  •  सुभाष चौराहे से हजरतगंज चौराहे की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
  •  हजरतगंज से सुभाष चौराहे की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
  •  लालबाग चौराहे से मेफेयर तिराहे की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
  •  डनलप तिराहे से अल्का तिराहे की तरह यातायात नहीं जाएगा।
  •  हजरतगंज कोतवाली की ओर से आने वाले वाहन वाल्मीकि तिराहे की तरफ नहीं जाएंगे।
इधर से जाएं
  • वाहन क्लार्क अवध तिराहे से चिरैयाझील या सुभाष चौराहे से आईटी चौराहा या सुभाष चौराहे से अशोक लॉट होकर जाएंगे।
  • वाहन हजरतगंज चौराहे से सिकंदरबाग, चिरैयाझील या हजरतगंज चौराहे से रॉयल होटल चौराहा, अशोक लॉट चौराहा होकर जाएंगे।
  •  वाहन रॉयल होटल चौराहा या अशोक लॉट चौराहा होकर जाएंगे।
  • यातायात सप्रू मार्ग/सिकंदरबाग चौराहा या सहारागंज तिराहा होकर जाएगा।
  • वाहन लालबाग चौराहा होकर रॉयल होटल चौराहा या अशोक लॉट चौराहा होकर जाएंगे।
यह रास्ता रहेगा बंद

कार्यक्रम के दौरान मोतीमहल तिराहा से एसबीआई तिराहे की तरफ वाहन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा।

 

यह भी पढ़ें- धुआं न धमाका : Helicopter Demo संग ग्रीन पटाखों से सजने लगा लखनऊ का पटाखा बाजार

संबंधित समाचार