Barabanki News : वकीलों से धरनास्थल पर मिलने पहुंचे पूर्व सांसद पुनिया
बाराबंकी: अमृत विचार : उपनिबन्धक कार्यालय के स्थानान्तरण को लेकर दूसरे दिन भी अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी रहा। मौके पर पहुंचे पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया को एक ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ताओं ने उपनिबन्धक कार्यालय का स्थानान्तरण तहसील से रोके जाने की मांग की।
बता दें कि स्थानीय तहसील के अधिवक्ताओं का उपनिबन्धक कार्यालय में धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारी अधिवक्ताओं से मिलने पहुंचे पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. पीएल पुनिया ने उनकी पूरी बात सुनी और आश्वासन दिया कि जब तक अधिवक्ताओं के लिए उस स्थान पर बैठने की व्यवस्था एवं अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं होतीं, तब तक उपनिबन्धक कार्यालय का स्थानान्तरण तहसील परिसर से नहीं किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि हम जिलाधिकारी से बात करेंगे। दूसरे दिन भी हड़ताल जारी रहने से बैनामा और रजिस्ट्री, सारे दस्तावेज नवीसों तथा अन्य स्टेशनरी कागजों तक की भी बिक्री नहीं की गयी। दस्तावेज नवीस और मुंशी तथा स्टाम्प वेंडरों ने भी अधिवक्ताओं के सहयोग में हड़ताल जारी रखी। इस मौके पर महामंत्री संजय सिंह नम्बरदार, एसपी सिंह, राजीव नयन तिवारी, अनीस अहमद, गणेश शंकर मिश्रा, रामसिंह चौहान, अवधेश श्रीवास्तव, अवधेश सिंह, ओमप्रकाश यादव, मनीष श्रीवास्तव, राजेश सिंह, हरिनाम सिंह वर्मा, मोहम्मद राहिल, अशोक यादव, संजय सिंह, प्रवीण पटेल, प्रभात वर्मा और ज्ञानू सिंह सहित काफी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।
यह भी पढ़ें-धुआं न धमाका : Helicopter Demo संग ग्रीन पटाखों से सजने लगा लखनऊ का पटाखा बाजार
