Women’s T20 Challenge: हरमनप्रीत और मंधाना में होगा खिताबी मुकाबला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शारजाह। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली गत चैंपियन सुपरनोवास और स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली ट्रेलब्लेजर्स के बीच सोमवार को महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। सुपरनोवास के लिए शनिवार को ट्रेलब्लेजर्स के साथ करो या मरो का मुकाबला था जिसमें सुपरनोवास ने अंतिम गेंद तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में दो रन …

शारजाह। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली गत चैंपियन सुपरनोवास और स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली ट्रेलब्लेजर्स के बीच सोमवार को महिला टी-20 चैलेंज टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

सुपरनोवास के लिए शनिवार को ट्रेलब्लेजर्स के साथ करो या मरो का मुकाबला था जिसमें सुपरनोवास ने अंतिम गेंद तक खिंचे रोमांचक मुकाबले में दो रन से जीत हासिल कर फाइनल में जगह बना ली। सुपरनोवास की इस जीत से मिताली राज की कप्तानी वाली वेलोसिटी की टीम बाहर हो गई।

फाइनल में सुपरनोवास का मुकाबला मजबूती से करेंगे-स्मृति
सुपरनोवास से महिला टी-20 चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में दो रन से हारने के बाद ट्रेलब्लेजर्स की कप्तान स्मृति मंधाना ने कहा कि टीम मजबूती से वापसी करेगी और फाइनल में सुपरनोवास के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करेगी। सुपरनोवास ने शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सुपरनोवास ने महत्वपूर्ण मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुये 20 ओवर में छह विकेट पर 146 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। इसके बाद ट्रेलब्लेजर्स इस लक्ष्य का पीछा करते हुये 20 ओवर में पांच विकेट पर 144 रन ही बना पाया और दो रन से हार गया। सुपरनोवास इस जीत के साथ फाइनल में पहुंच गया है और सोमवार को उसका मुकाबला ट्रेलब्लेजर्स से ही होगा।

इस जीत के साथ हमारा आत्मविश्वास बढ़ गया: हरमनप्रीत
ट्रेलब्लेजर्स को महिला टी-20 चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के आखिरी लीग मैच में दो रन से हराकर फाइनल में पहुंचने के बाद सुपरनोवास की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा है कि इस जीत के साथ टीम का आत्मविश्वास बढ़ गया है और यह अगले मैच में भी जीतने की पूरी कोशिश करेगी।

संबंधित समाचार