Hardoi News : शोक जताने आज आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,हरदोई। पूर्व विधायक राजपाल कश्यप की माता के निधन पर शोक जताने के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार दोपहर 1:30 बजे कश्यप के गांव मझरेता जाएंगे। 

बताते चलें डां. कश्यप की माता कमला देवी का निधन 20 अक्टूबर को हो गया था। बुधवार को होने वाले 13वीं संस्कार में शामिल होने के लिए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वहां पर आ रहे हैं। इसके अलावा पूर्व विधायक राजेश्वरी के पुत्र का निधन भी कुछ समय पूर्व हो गया था,  उनके यहां भी श्रद्धांजलि देने के  श्री यादव जाएंगे। बताते चलें इन दोनों डॉक्टर कश्यप के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का ताता लगा हुआ है ।

मंगलवार को विधान परिषद में विरोधी दल के नेता लाल  बिहारी यादव भी डॉ.कश्यप की आवास पर पहुंचे और उन्होंने अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इसके अलावा कई जिलों के लोग डॉ. कश्यप के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने आ रहे हैं। भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के लोगों ने भी उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें-धुआं न धमाका : Helicopter Demo संग ग्रीन पटाखों से सजने लगा लखनऊ का पटाखा बाजार

संबंधित समाचार