Prayagraj News: रेलवे लाइन के पास मिला गार्ड का शव
नैनी/प्रयागराज, अमृत विचार: औद्योगिक थाना अंतर्गत बरा मार्ग के समीप रेलवे लाइन के पास मंगलवार को झाड़ी मे युवक का शव मिलने पर हड़कंप मच गया। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी।
पुलिस ने पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। जानकारी के अनुसार जौनपुर मछली शहर निवासी अरूण तिवारी पुत्र राम श्रृंगार तिवारी औद्योगिक थाना क्षेत्र के भरौहा में पत्नी के साथ किराये का कमरा लेकर गार्ड की नौकरी करता था। मंगलवार को औद्योगिक क्षेत्र के बरामार के रेलवे लाइन के पास कुटिया में राहगीरो को उसका शव मिला तो सूचना औद्योगिक क्षेत्र की पुलिस को सूचना दी।
वही सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। थाना प्रभारी कुशल तिवारी ने बताया कि मृतक के शरीर मे चोट का निशान था, पोस्टमार्टम का रिपोर्ट आने पर जांच किया जायेगा।
यह भी पढ़ें-धुआं न धमाका : Helicopter Demo संग ग्रीन पटाखों से सजने लगा लखनऊ का पटाखा बाजार
