कानपुर में दीपावली पर शाम 7 बजे तक चलेगी मेट्रो...रोजाना से तीन घंटे कम चलेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। दीपावली के दिन 31 अक्टूबर को कानपुर मेट्रो सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। दोनों टर्मिनल स्टेशनों आईआईटी मेट्रो स्टेशन और मोतीझील मेट्रो स्टेशन से मेट्रो ट्रेन सेवा सुबह 6 से शुरू होगी और आखिरी ट्रेन शाम 7 बजे रवाना होगी।

उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लि. ने बताया कि सेवाओं के समय में यह परिवर्तन केवल दीपावली के दिन के लिए होगा। बाकी दिनों में मेट्रो की सेवाएं हमेशा की तरह सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक जारी रहेंगी।

संबंधित समाचार