बागेश्वर: 228 बोतल शराब समेत दो तस्कर गिरफ्तार
बागेश्वर, अमृत विचार। पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है। एसओजी व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान कौसानी में एक कार से 228 बोतल हरियाणा ब्रांड की शराब सहित दो तस्करों को गिरफतार किया है। बरामद माल की कीमत करीब सवा लाख बताई गई है। एसपी मणिकांत मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में …
बागेश्वर, अमृत विचार। पुलिस का अवैध शराब के खिलाफ अभियान जारी है। एसओजी व पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान कौसानी में एक कार से 228 बोतल हरियाणा ब्रांड की शराब सहित दो तस्करों को गिरफतार किया है। बरामद माल की कीमत करीब सवा लाख बताई गई है। एसपी मणिकांत मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओजी व कौसानी पुलिस ने कौसानी बैरियर में चेकिंग की।
इस बीच उन्हें सूचना के अनुसार वैगन आर संख्या डीएल 9सी एक्स-2813 दिखी। कार को चेक करने पर कुछ नहीं मिला। मुखबिर द्वारा मामले की पक्की सूचना पर पुलिस ने कार सवार लोगों से सख्ती से पूछताछ की तो वे टूट गए और बताया कि टेप बोनट के पीछे व कार के सीएनजी सिलेंडर के अंदर शराब रखी गई है। जिस पर टीम ने चेकिंग की तो कुल 228 बोतल शराब की पकड़ी। पूछताछ में कार सवार व्यक्तियों ने अपना नाम शिव कुमार निवासी दिल्ली व अशोक जोशी निवासी बद्रीपुरा हल्द्वानी बताया। पुलिस ने बताया कि दोनों तस्कर इससे पूर्व भी दो बार तस्करी में पकड़े गए हैं।
जब एसपी ने ओवररेट में खरीदी शराब
बागेश्वर। पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा शनिवार की देर सायं नगर स्थित शराब की दुकान में शराब लेने पहुंचे और वहां दो बोतल रम की खरीदी। सेल्स मैन सुरेश कुमार उन्हें पहचान नहीं पाया तथा उसने दो बोतलों के दो सौ रुपये अधिक वसूल लिए। एसपी ने तुरंत पुलिस को फोन करके दुकान मालिक के खिलाफ मुकदमा कराने व सेल्स मैन को गिरफतार करने के निर्देश दिए। एसपी ने कोतवाल डीएल वर्मा को बुलाया तथा सेल्स मैन को गिरफतार करने के आदेश दिए साथ ही अनुज्ञापी पूरन सिंह के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के आदेश दिए। एसपी ने बताया कि दुकान का लाइसेंस निरस्त करने की संस्तुति की है।
देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार
हल्द्वानी। हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने एक 53 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार देर रात बनभूलपुरा थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान थाना पुलिस ने केमू स्टेशन के एक पास से राजपुरा के रहने वाले युवक को 53 बोतल देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार ने बताया कि थाना पुलिस की ओर से क्षेत्र में नशे के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।
