Diwali 2024: दिवाली पर यह काम किया तो घर में प्रवेश करेंगी मां लक्ष्मी, बरसाएंगी कृपा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। आज यानी 31 अक्टूबर को पूरे देश में दीपावली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दिवाली की रात सूर्यास्त होने के बाद मां लक्ष्मी  धरती पर आती हैं और पूरी रात धरती पर ही विचरण करती हैं। इस दौरान मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से सौभाग्य की प्राप्ति होती है। 

इस दिन विधि-विधान के साथ की गई आराधना का विशेष महत्व है साथ ही मां को प्रसन्न करने के लिए विशेष उपाय भी किये जाते हैं। आज उन्हीं विशेष उपायों की बात... इन उपायों से मां की कृपा प्राप्त होगी और आपका जीवन धन-धान्य से परिपूर्ण हो जायेगा।

इमली के टहनी का उपाय
जानकारों की मानें तो दिवाली की रात इमली की टहनी लाने और तिजोरी में रखने पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। इससे आमदनी में बढ़ोतरी होती है, लेकिन यह कार्य बिना किसी के जानकारी में आये करने से ही लाभ की प्राप्ति होती।

demo image v (48)

दिवाली की रात विशेष पूजा
दीपावली की रात मां लक्ष्मी की पूजा रात के समय प्रदोष काल में की जाती है। प्रदोष काल वह समय होता है जब सूर्याअस्त होता है। सूर्याअस्त के बाद तीन घंटे तक मां लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से विशेष लाभ मिलता है। इस समय पूजा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा मिलती है। 

demo image v (49)

दिवाली की रात गाय के गोबर का दीपक जलाने से विशेष लाभ मिलता है। इस दीपक में गुड़ के कुछ टुकड़े डालने और घर के मुख्य द्वार पर रखने से घर में मां लक्ष्मी की कृपा से समृद्धि आती है।

ये भी पढ़ें- Diwali 2024: दीपोत्सव में मिट्टी के दीयों की खास अहमियत, दीया की रोशनी से घर होता है रोशन

संबंधित समाचार