मुरादाबाद : परिजनों संग SSP से मिले शहर विधायक रितेश गुप्ता, युवती की बरामदगी की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र से युवती को बहला फुसलाकर दूसरे समुदाय के युवक द्वारा अगवा किए जाने के मामले में परिजन शहर विधायक रितेश गुप्ता संग एसएसपी सतपाल अंतिल से मिले। उन्होंने युवती की बरामदगी की मांग की। एसएसपी ने टीमें गठित कर जल्द युवती की बरामदगी का आश्वासन दिया।

24 अक्टूबर को मझोला थाना क्षेत्र निवासी युवती को उसी के कॉलेज में साथ पढ़ने वाला दूसरे समुदाय का युवक बहला फुसलाकर अगवा कर ले गया था। परिवार वालों ने मझोला थाना पहुंचकर युवती की अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफी दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस युवती की बरामदगी और आरोपी युवक को गिरफ्तार नहीं कर पाई। इस मामले में शनिवार को पीड़ित परिजन शहर विधायक रितेश गुप्ता के साथ एसएसपी सतपाल अंतिल से मिलने उनके कैंप कार्यालय पहुंचे। 

शहर विधायक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि टीमें गठित कर दी गई हैं। जल्द से जल्द युवती को बरामद कर लिया जाएगा। उन्होंने आगे कहा,पूरी उम्मीद है मुरादाबाद पुलिस जल्द ही युवती को बरामद कर लेगी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : कान्हा गोशाला को मिला राज्य का पहला ISO प्रमाण पत्र, महापौर-अपर नगर आयुक्त ने गोवंश की पूजा कर खिलाया गुड़-चना

संबंधित समाचार