Basti News: चित्रगुप्त के वंशजों ने बस्ती मण्डल में की कलम दवात की पूजा, जानें क्या है मान्यता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बस्ती। उत्तर प्रदेश में बस्ती मण्डल के तीनों जिलों बस्ती, सिद्वार्थनगर तथा सतंकबीरनगर में रविवार को चित्र गुप्त वंशजों ने यम द्वितीया पर अपने अराध्य देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा करने के बाद विधि विधान से लेखनी कलम, दवात का पूजा किया।

यहां यह जानकारी देते हुए चित्रगुप्त वंशज भानपुर रानी गांव निवासी आलोक कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि बस्ती मण्डल के तीनों जिलो बस्ती, सिद्वार्थनगर तथा सतंकबीरनगर जिलो मे चित्रगुप्त वंशजों ने छोटी दीपावली की शाम से ही कलम से लिखना बन्द कर दिया था, इस बार दो दिन परवा होने पर आज अपने अराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा तथा कलम (लेखनी) दवात की पूजा करने के बाद घर मे बने नये चावल के आंटे की कलम, दवात, फारा, दही बखीर खा कर पानी पीने के बाद ही अपनी कलम से लिखना शुरू कर दिया है। 

सामान्य स्थिति में चित्रगुप्त वंशज छोटी दीपावली के बाद से लिखना पढ़ना पूरी तरह से बंद कर देते हैं जब तक पूजा न हो जाये तब तक लेखनी का कार्य बंद रहता है। इस दिन सभी लोग भगवान चित्रगुप्त की चित्र पर माल्यार्पण करते हैं तथा उनकी आरती उतार कर अपनी भूल चूक को लेकर क्षमा मांगते हैं। 

यह परम्परा युगों से चली आ रही है जिसका हम लोग विधि विधान से पूजन-पाठन करते है आज के ही दिन भैया दूज का त्यौहार है। भैया दूज का त्‍योहार भाई-बहन के अपार प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने भाइयों को घर पर आमंत्रित कर उन्‍हें तिलक लगाकर भोजन कराती हैं।

वहीं, एक ही घर में रहने वाले भाई-बहन इस दिन साथ बैठकर खाना खाते हैं। मान्‍यता है कि भाई दूज के दिन अगर भाई-बहन यमुना किनारे बैठकर साथ में भोजन करें तो यह अत्‍यंत मंगलकारी और कल्‍याणकारी होता है। दीवाली के दो दिन बाद आने वाले इस त्‍योहार को यम द्वितीया भी कहा जाता है। 

इस दिन मृत्‍यु के देवता यम की पूजा का भी विधान है। इनकी भी पूजा विधि विधान से की जाती है। बस्ती तथा सिद्धार्थ नगर जिला मुख्यालय पर स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में शाम को भंडारे का भी आयोजन किया जायेगा, जिसमें बड़ी संख्या में चित्र गुप्त वंशज के साथ साथ समाज के विभिन्न वर्ग के लोग हिस्सा लेंगे। 

यह भी पढ़ें: ‘10 दिन के अंदर दे इस्तीफा नहीं तो...', CM योगी को जान से मारने की धमकी, सरकारी अमले में मचा हड़कंप

संबंधित समाचार