बहराइच: कोर्ट के बाहर से विधायक की बाइक चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। अपना दल (एस) के विधायक के नाम दर्ज बाइक दीवानी न्यायालय के बाहर से चोरी हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर के नई बस्ती नाजिरपुरा निवासी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर दी है। संतोष का कहना है कि एक नवंबर को दीवानी न्यायालय के सामने बाइक संख्या यूपी 40 जेड 6377 खड़ी थी। बाइक अज्ञात लोगों ने चोरी कर ली। 

cats

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि बाइक अपना दल एस के विधायक राम निवास वर्मा के नाम से दर्ज है। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध बाइक चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल दिनेश कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच उप निरीक्षक अजेश कुमार को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें:-सांसद चंद्रशेखर ने किया वंदेभारत ट्रेन पर पत्थर फेंके जाने का दावा, कहा- 'हतप्रभ और स्तब्ध रह गया'

संबंधित समाचार