UP: बलरामपुर अस्पताल में युवक ने की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बलरामपुर अस्पताल के एक कमरे में रविवार शाम 30 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अखंड (30) के रूप में हुई है, जिसके पिता अस्पताल में सुरक्षा गार्ड हैं। पुलिस के अनुसार अखंड ने गार्ड रूम में पंखे से कपड़े का फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

बताया जा रहा है कि अखंड पहले बलरामपुर अस्पताल में ही नौकरी किया करता था, लेकिन नौकरी जाने की वजह से वह परेशान था, वह डिप्रेशन में चला गया था। कई बार आउटसोर्सिंग एजेंसी से अखंड ने नौकरी में वापस रखने की गुजारिश की थी, लेकिन वह सफल नहीं हो सका था। वहीं पुलिस के मुताबिक घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सुभासपा में युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष बने करुणेश तिवारी 'विकास'

संबंधित समाचार