बाराबंकी: पंजाब नेशनल बैंक में लूट की कोशिश, पीछे के रास्ते से घुसे थे लुटेरे...जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी शहर में आज पंजाब नेशनल बैंक की मुख्य शाखा पर लुटेरों ने लूट की नाकाम कोशिश की। पीछे के रास्ते से बैंक में दाखिल होकर लुटेरे लॉकर तक पहुंच गए। हालांकि लुटेरे बैंक के अंदर किसी भी तरह की लूट को अंजाम नहीं दे सके। बैंक मैनेजर की जानकारी पर पुलिस के अधिकारियों समेत तमाम फोर्स मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की।

WhatsApp Image 2024-11-04 at 12.09.50_1ebaf5a7

पुलिस ने बैंक और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को भी अपने कब्जे में ले लिया है और उसे खंगाल रही है। जानकारी के मुताबिक रात के समय में बैंक परिसर में कोई भी गार्ड नहीं रहता। जिसके चलते लुटेरों ने इस वारदात को अंजाम देने की कोशिश की।

यह घटना नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत छाया चौराहे पर स्थित पंजाब नेशनल बैंक की है। जहां पर देर रात लुटेरों ने लूट की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। लुटेरे पीछे के रास्ते से बैंक के अंदर दाखिल हुए और अंदर तोड़फोड़ करते हुए लॉकर तक पहुंच गए। लुटेरों ने रात में काफी देर तक बैंक के अंदर लूटपाट की कोशिश की लेकिन पूरी तरह से नाकाम रहे। सुबह जब बैंक मैनेजर को इस घटना की जानकारी मिली तो आप तत्काल बैंक पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना से अवगत कराया। जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीवी नाथ सिन्हा, सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी, कोतवाल आलोक मणि त्रिपाठी समेत तमाम पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने बैंक परिसर के साथ थी आसपास के लगे सीसीटीवी को अपने कब्जे में लिया और उसे खंगालने में जुटी है।

WhatsApp Image 2024-11-04 at 12.09.59_af3b1911

बाराबंकी के अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी चिरंजीवी नाथ सिन्हा ने बताया कि पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि यहां पर चोरी का प्रयास किया गया है। जिसके बाद पुलिस के आलाधिकारी, फोर्स और एसओजी, सर्विलांस, डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसपी ने बताया कि पूरी जांच पड़ताल करने के बाद यह साफ हो गया है कि बैंक से किसी भी तरह का उपकरण या रुपयों की चोरी नहीं हुई है। इस घटना के संबंध में समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस की पांच टीमें घटना के खुलासे के लिए लगाई गई हैं। इस घटना के पीछे कौन है जल्द ही इस बात का खुलासा किया जाएगा।

ये भी पढ़ें- बाराबंकी: बीस हजार दो वरना कर देंगे एनकाउंटर, ग्राम प्रधान ने दो सिपाहियों पर लगाया आरोप

संबंधित समाचार