हरदोई: पुलिस चौकी के वॉशरूम में महिला और युवक का रंगरेलियां मनाते हुए अश्लील वीडियो हो रहा वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मल्लावां/हरदोई। यूपी के हरदोई जिले के राघोपुर चौकी में बने बाशरूम के अंदर एक युवक का अधेड़ महिला के साथ रंगरेलियां मनाते हुए अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दोनों आपत्तिजनक स्थिति में दिख रहे हैं। मामला मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के राघोपुर चौकी का है। 

जहां चौकी के अंदर बने बाथरूम में एक नौजवान युवक एक अधेड़ महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में था। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में डाल दिया, जो जमकर वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक  नपेंद्र सिंह ने कहा कि वीडियो की जाँच सीओ बिलग्राम सुनील कुमार शर्मा को दी गईं है जो जाँच कर रहे। 

आखिर चौकी रघौपुर में बने बाथरूम के अंदर आपत्तिजनक स्थित में इस तरह पाए जाने का मामला गंभीर माना जा रहा है। वहीं वीडियो कब का है ये अभी साफ नहीं हो पा रहा है। वहीं वीडियो बने होने के समय चौकी का कोई स्टॉफ कुर्सियों पर नजर नहीं आ रहा है।

यह भी पढ़ें:-By-elections: यूपी, केरल और पंजाब में टला उपचुनाव, जानिए अब किस दिन होगा मतदान

संबंधित समाचार