केन्द्र तथा प्रदेश सरकार किसानों,नौजवानों से झूठे वादे कर रही: लल्लू
बस्ती। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार किसानो,नौजवानो से झूठे वादे कर देश के नागरिको को गुमराह कर रही है। कांग्रेस सड़क पर उतर कर इसका विरोध करेगी। पत्रकारो से बात-चीत में उन्होने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार किसानो,नौजवानो के लिए झूठे …
बस्ती। उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार किसानो,नौजवानो से झूठे वादे कर देश के नागरिको को गुमराह कर रही है। कांग्रेस सड़क पर उतर कर इसका विरोध करेगी।
पत्रकारो से बात-चीत में उन्होने कहा कि केन्द्र तथा प्रदेश सरकार किसानो,नौजवानो के लिए झूठे वादे कर रही हे। उन्होने कहा कि 2022 के विधानसभा चुनाव के बाद यदि कांग्रेस की सरकार बनी तो लम्बित नौकरियो के लिए रास्ता निकाला जाएगा। प्रदेश का चौमुखी विकास होगा। पूरे प्रदेश मे कानून व्यवस्था पटरी से उतर गयी है। इसमें सुधार के लिए पार्टी सड़क पर उतर कर विरोध करेगी।
