Raebareli: 6 माह में मात्र 5 घंटे.. मंत्री दिनेश सिंह ने लहराया पोस्टर, कहा- राहुल जी एक रात तो गुजारिए....

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बचत भवन में दिशा की बैठक के बाद मंत्री दिनेश सिंह ने दिखाया पोस्टर, एक्स पर किया पोस्ट

रायबरेली, अमृत विचार। यूपी रायबरेली के कलेक्ट्रेट स्थित बचत भवन में दिशा की बैठक समाप्त होने के बाद सूबे के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने पोस्टर लहराते हुए स्थानीय सांसद राहुल गांधी पर करारा प्रहार किया। उन्हेंने इसमें राहुल गांधी के अब तक के दौरे का जिक्र करते हुए लिखा है कि 6 माह में मात्र 5 घंटे ही रायबरेली में बिताया है।

मंत्री दिनेश ने सोशल साइट एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि राहुल जी रायबरेली में एक रात तो गुजारिए। राज्यमंत्री ने पोस्टर पर सांसद राहुल गांधी के चित्र के नीचे लिखा कि अब तक छह माह में मात्र पांच घंटे तो पांच साल में 50 घंटे। मतलब पांच साल में कुल दो दिन। राज्यमंत्री के इस बयान से एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।

पुरानी सड़कों का लोकार्पण करके जा रहे राहुल

राज्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी जो सड़क चार साल पहले बनी है उसका उद्घाटन करके जा रहे हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि जितना विकास योगी-मोदी सरकार में हुआ है, उतना कांग्रेस के सरकार में कभी नहीं हुआ। रायबरेली का सांसद भाजपा का न होते हुए भी केंद्र व राज्य सरकार ने कोई सौतेला व्यवहार नहीं किया है। काम तो हम लोग करते हैं। वह तो यहां पर पिकनिक मनाने आते हैं।

ये भी पढ़ें- JMM का प्रधानमंत्री की सुरक्षा के चलते सोरेन के हेलीकॉप्टर की उड़ान में देरी पर राष्ट्रपति को लिखा पत्र

 

संबंधित समाचार