Kanpur: इस दिन से शहर में लगेगी क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी...पूरे देश से हस्तशिल्प कारीगर लेंगे हिस्सा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में 8 नवंबर से क्राफ्टरूट्स प्रदर्शनी की शुरुआत होगी। लाजपत भवन में शुरु होने जा रही इस प्रदर्शनी में देश भर के कारीगर हिस्सा लेंगे। 12 नवंबर तक चलने वाली इस प्रदर्शनी को ग्रामश्री और क्राफ्टरूट्स की ओर से आयोजित किया जा रहा है। 

प्रदर्शनी के दौरान गुजरात की महिलाओं की ओर से बनाए जाने वाले हस्तशिल्प के उत्पादों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। बताया गया कि पिछले दो दशकों में क्राफ्ट रूट्स ने 45 से अधिक शिल्पकलाओं को पहचान दी है और 25 हजार से अधिक कारीगरों को उनके हुनर को विकसित करने में सहयोग दिया है। क्राफ्ट रूट्स का नेटवर्क भारत के 21 राज्यों में फैला हुआ है, जो 35 हजार से अधिक कारीगरों को जोड़कर शिल्प के 5 हजार वर्षों पुराने विरासत को संजोने का प्रयास कर रहा है।

1995 में हुई थी शुरुआत 

ग्रामश्री की स्थापना 1995 में गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल और प्रसिद्ध सामाजिक उद्यमी अनारबेन पटेल की ओर से की गई थी। यह संगठन गुजरात के ग्रामीण और शहरी वंचित महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायता करता है, जिसमें विभिन्न कौशल, जैसे हस्तशिल्प, पाककला, ड्राइविंग, और नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया जाता है। पिछले 25 वर्षों में ग्रामश्री ने 75 हजार से अधिक महिलाओं को उनके जीवन स्तर में सुधार के लिए सशक्त बनाया है।

यह भी पढ़ें- ईडी ने UP की दिवालिया कंपनी के खिलाफ पीएमएलए मामले में भूखंड किए कुर्क

 

संबंधित समाचार