Kanpur: कार सवार युवक जनरेटर की बैटरी चुराकर भागे, घटना सीसीटीवी में कैद, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर पुराना शिवली रोड स्थित शत्रुघ्न सिह बालिका इंटर कालेज के बाहर पावर जनरेटर लगा है। सोमवार देर रात कॉलेज के बाहर पहुंचे कार सवार युवक जनरेटर का दरवाजा खोल उसमें रखी बैटरी लेकर फरार हो गए। चोरी की यह पूरी वरदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले की जानकारी होने पर विद्यालय प्रबंधन ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। कल्याणपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें- Kanpur: शॉर्ट सर्किट से घर मे लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

 

संबंधित समाचार