लखीमपुर खीरी: संदिग्ध हालत में युवक का पेड़ से लटका मिला शव...परिजनों ने हत्या कर लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कोतवाली सदर के गांव फत्तेपुर में एक युवक का शव पेड़ से लटका बरामद हुआ है। परिवार वाले हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

बुधवार की सुबह गांव फत्तेपुर के लोग खेतों की तरफ गए थे। इसी बीच उनकी नजर गांव के बाहर लगे एक नीम के पेड़ पर गई तो देखा कि एक 28 वर्षीय युवक का शव लटक रहा था। शव लटके होने की खबर जब गांव पहुंची तो बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

शव की पहचान गांव के ही मुजीब के रूप में होने पर उसके परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव देख उनंमे चीख पुकार मच गई। मृतक मुबीन के परिजनों ने रिश्तेदारों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्रभारी निरीक्षक सदर अंबर सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार