Lakhimpur Kheri: बकाया 300 रुपये मांगने पर मजदूर को पति-पत्नी ने लाठी-डंडों से पीटा, FIR

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार: थाना भीरा व कस्बा भीरा में बकाया मजदूरी मांगने पर दंपती ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा है। 

भीरा निवासी जोगेंद्र ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले राधे श्याम गुप्ता पुत्र के यहां उसने मजदूरी की थी। जिसका 300 रुपये बकाया था। उन्होंने आरोपी से बकाया मजदूरी मांगी। इस पर आरोपी भड़क गया और गाली गलौज करने लगा। उन्होंने जब गाली देने से मना किया तो आरोपी राधे श्याम ने अपनी पत्नी प्रीती के साथ मिलकर लाठी-डंडों से जमकर पिटाई कर दी। दोबारा रुपये मांगने पर जान से मार देने की धमकी दी।

पिटाई से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल मजदूर की तहरीर पर दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। प्रभारी निरीक्षक पुष्प राज कुशवाहा ने बताया कि घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।  

यह भी पढ़ें- लखीमपुर खीरी: संदिग्ध हालत में युवक का पेड़ से लटका मिला शव...परिजनों ने हत्या कर लगाया आरोप

संबंधित समाचार