हल्द्वानी: 1.5 लाख करोड़ की धनराशि से हो रहे ऐतिहासिक काम- बंशीधर भगत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। 21वें राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कोरोना में लॉकडाउन के बाद बढ़ रहे युवाओं के पलायन को लेकर भी त्रिवेंद्र सरकार ने काफी राहत भरी योजनाएं बनाई हैं। जिनका फायदा उठाकर कई …

हल्द्वानी, अमृत विचार। 21वें राज्य स्थापना दिवस पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि डबल इंजन की सरकार राज्य के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कोरोना में लॉकडाउन के बाद बढ़ रहे युवाओं के पलायन को लेकर भी त्रिवेंद्र सरकार ने काफी राहत भरी योजनाएं बनाई हैं। जिनका फायदा उठाकर कई युवा आत्म निर्भर भारत की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

सोमवार को रामपुर रोड स्थित एक होटल में राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार की ओर से प्रदेश में 1.5 लाख करोड़ की धनराशि से ऐतिहासिक काम कराये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मसूरी-देहरादून रोप-वे, सौर उर्जा का प्रोजेक्ट, हर घर में नल और जल, 12 हजार करोड़ की लागत से ऑल वेदर रोड, पिरूल से बिजली बनाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा आयुष्मान योजना के तहत निशुल्क इलाज, वन विभाग में 10 हजार पदों में नौकरी का सृजन भी किया जा रहा है।

वहीं, उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य की स्थापना में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, उन्हीं के मजबूत प्रयासों से उत्तराखंड राज्य का अलग से निर्माण हो पाया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के निर्माण में कांग्रेस सरकार का कोई रोल नहीं है। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मेयर जोगेंद्र सिंह रौतेला, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, मीडिया प्रभारी तरूण बंसल आदि मौजूद रहे।

कांग्रेस सरकार अपने गिरेबां में झांके
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा है कि कांग्रेस सरकार अपने गिरेबां में झांक कर देखे। दस साल के कार्यकाल में उन्होंने प्रदेश में क्या काम कराये हैं।

अंतर का मतलब घोटाला नहीं होता
कर्मकार कल्याण बोर्ड में 400 रुपये के घोटाले की बात कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कही थी। जिसके जवाब में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि अंतर का मतलब घोटाला नहीं होता है। जो भी अंतर है, उसका आंकलन किया जाएगा।

संबंधित समाचार