Gorakhpur News: निर्माणाधीन आवेरब्रिज का गाटर गिरा, एसएसबी के इंस्पेक्टर की मौत, दूसरा गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। यूपी के गोरखपुर जनपद में गुरुवार को निर्माणाधीन आवेरब्रिज का गाटर गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में एक इंस्‍पेक्‍टर की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। घायल हुए दूसरे इंस्पेक्टर का बीआरडी मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रक से गाटर उतारते समय क्रेन की चेन टूटने से बाइक सवार इंस्पेक्टर इसकी चपेट में आ गए। 

बरगदवा से फर्टिलाइजर के बीच स्थित नकहा रेलवे क्रासिंग पर आवागमन के लिए उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज का निर्माण कराया जा रहा है। पीलर का काम पूरा होने के बाद रेलवे लाइन के ऊपर ओवरब्रिज बनाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए ट्रक से लाए गए गाटर को गुरुवार की सुबह क्रेन से उतारा जा रहा था।

सुबह 10:30 बजे एसएसबी के सेक्टर मुख्यालय में तैनात निरीक्षक बिजेंद्र सिंह कोठार व मलय कूंडू बाइक बरगदवा चौराहे से फर्टिलाइजर स्थित आफिस की ओर जा रहे थे। क्रेन के पास पहुंचे इसी दौरान चेन टूटने से गाटर बाइक चला रहे बिजेंद्र सिंह कोठारी के ऊपर गिर गया, मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें:-शर्मनाक: इज्जत घर के बहाने डीपीआरओ ने लूटी छात्रा की आबरू, महीनों तक करता रहा रेप, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार