हल्द्वानी: 28 लाख रुपए की स्मैक के साथ तीन गिरफ्तार
हल्द्वानी, अमृत विचार। एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने रविवार को नैनीताल हाईवे में मदकोटा फार्म के पास से तीन स्मैक के तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को उनके पास से 330 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 28 लाख रुपये बतायी जा रही है। एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के निरीक्षक एमपी सिंह …
हल्द्वानी, अमृत विचार। एसटीएफ कुमाऊं यूनिट ने रविवार को नैनीताल हाईवे में मदकोटा फार्म के पास से तीन स्मैक के तस्करों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ को उनके पास से 330 ग्राम स्मैक बरामद की है। बरामद स्मैक की कीमत करीब 28 लाख रुपये बतायी जा रही है।
एसटीएफ कुमाऊं यूनिट के निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि रविवार को मुखबिर से सूचना मिली कि बरेली से उत्तराखंड स्मैक लायी जा रही है। सूचना मिलने पर टीम ने सक्रियता के साथ चेकिंग शुरू कर दी। नैनीताल हाईवे में मदकोटा फार्म स्थित ओरियंटल बैंक मोड़ के पास टीम ने बाइक सवार तीन युवकों को रोक लिया।
पूछताछ में उन्होंने अपना नाम एजाजनगर थाना बारादरी बरेली निवासी बबलू पुत्र मोहम्मद अली और नदीम खान पुत्र असलम खान, ट्रांजिट कैंप रुद्रपुर निवासी फुरकान पुत्र अकबर अली बताया। चेकिंग के दौरान उनके पास से 330 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने तस्करी के लिए प्रयुक्त बाइक को भी कब्जे में ले लिया है।
निरीक्षक एमपी सिंह ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत करीब 28 लाख आंकी जा रही है। बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ पंतनगर थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
