फतेहपुर में पुलिस व गोतस्कर के बीच मुठभेड़: एक के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

फतेहपुर, अमृत विचार। हथगाम थानाक्षेत्र में गोकशी की सूचना पर पहुंची पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में पुलिस ने दो गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान जवाबी फायरिंग में एक गोतस्कर के पैर में गोली लग गई। जिसे घायल अवस्था में इलाज के लिए ले जाया गया।
 
देर रात हथगाम पुलिस व एसओजी की टीम फरार चल रहे इनामिया अपराधियों को पकड़ने के लिए शाहपुर तिराहे पर मौजूद थी। इस दौरान हथगाम पुलिस को मुखबिर के जरिए बिसुई गांव में नहर के समीप जंगल में गोतस्करी करने की सूचना मिली। 

सूचना मिलते ही पुलिस व एसओजी की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल पर एक गाय का बछड़ा बंधा हुआ मिला। जिसे काटने के लिए दो गोतस्कर मौजूद थे। पुलिस ने गोतस्करों को आत्मसमर्पण के लिए कहा। इस दौरान गौ तस्करो ने पुलिस पर फायर शुरू कर दी। 

आत्मरक्षा के लिए पुलिस द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गई। इस दौरान गौ तस्कर इलियास (48)  निवासी रामपुर मुआरी के पैर में गोली लग गई। गोली लगते ही गोतस्कर जमीन में धराशाई हो गया। जबकि साथ में मौजूद दूसरे गौ तस्कर अफसर अली (26)  निवासी रामपुर मुआरी को पुलिस ने पकड़ कर गिरफ्तार कर लिया। 

वहीं गोतस्करों के पास से पुलिस को दो तमंचा, कारतूस, एक गोवंश, कुल्हाड़ी व गौ तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य उपकरण भी बरामद हुए। मामले में अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि दोनों गौ तस्करों पर इससे पूर्व में भी गोवध के कई थानों पर संगीत मुकदमे दर्ज है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: अब लीहीं सुरुजमल अरघिया आके करीं न दया...संतान की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य के लिए सुहागिनों ने डूबते सूर्य को अर्पित किया अर्घ्य

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

नोएडा में आग का तांडव : झुग्गी बस्ती में लगी भीषण, 24 से अधिक झुग्गियां जलकर राख, कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू
ताजमहल के दीदार को पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, पत्नी Jeanette D. Rubio संग खिचवाई खूबसूरत तस्वीर
लखनऊ में फरियादियों से मिले मुख्यमंत्री योगी, लापरवाही पर नपेंगे अधिकारी, पीड़ितों को दिया मदद का पूरा भरोसा
बदायूं में बड़ा हादसा, वॉटर पार्क में डूबने से 8 वर्षीय बालक की मौत, केयरटेकर गिरफ्तार 
'यूनिवर्सिटी है, स्कूल नहीं!' लखनऊ विश्वविद्यालय में ड्रेस कोड के खिलाफ सड़क पर लेटे छात्र, कुलपति और प्रशासन के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा