ड्रग्स केस: एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर की ली तलाशी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुम्बई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित इस्तेमाल की जांच के सिलसिले में सोमवार को अभिनेता अर्जुन रामपाल के निवास की तलाशी ली और उनसे 11 नवंबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के अनुसार, मुम्बई के उपनगरीय इलाके …

मुम्बई। स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित इस्तेमाल की जांच के सिलसिले में सोमवार को अभिनेता अर्जुन रामपाल के निवास की तलाशी ली और उनसे 11 नवंबर को एजेंसी के सामने पेश होने के लिए कहा। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, मुम्बई के उपनगरीय इलाके में 47 वर्षीय अभिनेता के घर की तलाशी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये गये। एनसीबी सूत्रों के अनुसार, रामपाल को समन भी जारी किये गये और उन्हें 11 नवंबर को उसके सामने पेश होने के लिए कहा गया।

अभिनेता के निवास की तलाशी ऐसे वक्त की गयी जब एक दिन पहले ही एनसीबी ने उपनगरीय क्षेत्र जुहू में बॉलीवुड निर्माता फिरोज नाडियाडवाला के घर से कथित रूप से गांजा मिलने के बाद उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया था।

संबंधित समाचार