Kanpur: साउथ एक्स मॉल पर विज्ञापन पर नोटिस; नगर निगम ने सात दिन में जुर्माना जमा करने का दिया आदेश

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Shukla
On

कानपुर, अमृत विचार। शहर में अनाधिकृत रूप से भवनों पर किये जा रहे प्रचार के खिलाफ नगर निगम कार्रवाई कर रहा है। नगर निगम ने इस मामले में किदवई नगर स्थित साउथ एक्स मॉल को नोटिस जारी किया है। मानकों के विपरीत बिना बताए भवन पर प्रदर्शित विज्ञापनों को तत्काल हटाने के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही कहा है कि नियम के तहत कर नगर निगम में जमा करें अन्यथा गृहकर में जोड़कर कर वसूला जायेगा।

नगर निगम ने कहा कि साउथ एक्स की ओर से भवन पर विज्ञापन-पट स्थापित करने से पूर्व न ही नगर निगम, कानपुर विकास प्राधिकरण से अनुमति नहीं ली गई। नगर निगम कोष में विज्ञापन-पट के माध्यम से प्रसारित हो रहे विज्ञापन के परिप्रेक्ष्य में कोई शुल्क भी नहीं जमा किया गया। पंजीकरण भी नहीं कराया गया है।

नगर निगम ने पत्र जारी करते हुये कहा है कि भवन पर स्थापित अवैध एवं अनाधिकृत विज्ञापन-पट तत्काल प्रभाव से बन्द कर दें, साथ ही वर्षों से प्रसारित विज्ञापन प्रदर्शन के आधार पर निर्धारित अनुज्ञा (विज्ञापन)- शुल्क को नगर निगम कोष में सात दिन में जमा कर दें। नहीं तो नियमानुसार गृहकर में जोड़कर राशि वसूली जायेगी।

यह भी पढ़ें- Kanpur: कारोबार के खुलेंगे नए द्वार, निर्यातक तैयार, ऑस्ट्रेलिया और केन्या जाएंगे उद्यमी, शहर से निर्यात 20 फीसदी बढ़ाने का लक्ष्य

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

पाइप लाइन में योजनाएं,जाम से कराह रहा शहर... प्रभारी मंत्री ने विधान भवन के सामने से बड़े वाहनों पर प्रतिबंध का दिया था निर्देश
लखनऊ में तेजी से खुल रहे रोजगार के नए दरवाजे... प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना में क्षेत्र ने मारी बाजी, मार्च 2026 में पहला DBT भुगतान
ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ईरानी राजदूत का बड़ा संदेश: चाबहार पोर्ट को बताया दोस्ती का मजबूत प्रतीक, जानें क्या-क्या बोले फथाली
विकसित यूपी-भारत की नई उड़ान: केशव प्रसाद मौर्य बोले, ये बजट लाएगा औद्योगिक क्रांति और आत्मनिर्भरता का नया अध्याय
राज्यपाल ने स्कूली बच्चों को पुरस्कार देकर बढ़ाया उत्साह, जनभवन में सम्पन्न हुई लखनऊपेक्स डाक टिकट प्रदर्शनी