Barabanki News : पोकलैंड मशीन, पांच ट्रैक्टर और चार ट्राली सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिट्टी खनन करने वालों पर मसौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

बाराबंकी, अमृत विचार : शासन प्रशासन की आंखों मे धूल झोककर मिट्टी खनन करने वालों पर मसौली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पोकलैंड पट्टा मशीन सहित पांच ट्रैक्टर एवं चार ट्राली को कब्जे में लेकर सीज कर दिया। साथ ही अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट भेजी गई है।

शुक्रवार की भोर प्रभारी निरीक्षक यशकान्त सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि मसौली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत सआदतगंज चौकी के निकट भट्टा के पीछे एक खेत में ठेकेदार द्वारा अवैध रूप से मिट्टी खनन किया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक यशकांत सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, तो हड़कंप मच गया। ठेकेदार और मजदूर भाग निकले, लेकिन पुलिस को पांच ट्रैक्टर, चार ट्राली और एक पोकलैंड पट्टा मशीन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।

थाना प्रभारी यशकांत सिंह ने बताया कि टैक्टर, ट्राली और पोकलैंड पौकलेट मशीन को थाने पर लाकर सीज कर दिया गया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए खनन अधिकारी को रिपोर्ट भेजी गई है। उनके द्वारा तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें- Barabanki News : ट्रैक्टर टॉली ने मासूम को रौंदा, जियारत करने आया था परिवार

संबंधित समाचार