बरेली: तीमारदारों के लिए 300 बेड कोविड अस्पताल में बनेगा आश्रय गृह
बरेली,अमृत विचार। 300 बेड कोविड चिकित्सालय में संक्रमित मरीजों के तीमारदारों के ठहरने की भी व्यवस्था की जा रही है। बहुत जल्द कोविड चिकित्सालय में आश्रय गृह बनाया जाएगा। एडी हेल्थ डा. जावेद हयात ने आश्रय ग्रह बनाने संबधित निर्देश भी कोविड अस्पताल के सीएमएस को दे दिए हैं। इसके लिए सीएमएस ने प्रबंधन को …
बरेली,अमृत विचार। 300 बेड कोविड चिकित्सालय में संक्रमित मरीजों के तीमारदारों के ठहरने की भी व्यवस्था की जा रही है। बहुत जल्द कोविड चिकित्सालय में आश्रय गृह बनाया जाएगा। एडी हेल्थ डा. जावेद हयात ने आश्रय ग्रह बनाने संबधित निर्देश भी कोविड अस्पताल के सीएमएस को दे दिए हैं। इसके लिए सीएमएस ने प्रबंधन को जल्द तैयारी पूर्ण करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
आश्रय गृह के लिए 300 बेड अस्पताल में बने कोविड एल-1 वाली बिल्डिंग में छह कमरे निर्धारित किए गए हैं। बीते दिनों से कोविड एल-2 में भर्ती होने वाले संक्रमितों के साथ आने वाले तीमारदार भर्ती प्रक्रिया के दौरान घंटों परिसर में इधर-उधर घूमते या फिर परेशान होते थे। इसके तहत ही शासन ने आदेश स्वास्थ्य विभाग को जारी किया है, आगामी दिनों में भीषण ठंड का प्रकोप होगा ऐसे में जब तक मरीजों की भर्ती प्रक्रिया पूर्ण होगी तब तक तीमारदार इसमें आराम से समय बीता सकते हैं।
आश्रय ग्रह में छह अलग-अलग कमरों में बेड डाले जाएंगे। वहीं, सभी बेडों पर एक-एक कंबल और तकिया भी दिया जाएगा। बेड पहले से ही विभाग के पास मौजूद हैं। अन्य सामान शासन की ओर से मुहैया कराया जाएगा।
“एडी हेल्थ का आदेश मिलने के बाद में अस्पताल में ही छह कमरों का आश्रय ग्रह बनाया जाएगा। इसके लिए कमरे निर्धारित कर दिए गए हैं। जल्द अन्य तैयारियां भी पूर्ण कर इसको शुरू किया जाएगा।” -डा. वागीश वैश्य, सीएमएस, कोविड चिकित्सालय
