Barabanki News : सरकारी जमीन मिलाकर अवैध प्लॉटिंग, चला बुलडोजर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार: सरकारी जमीनों पर कब्जा करने वाले अवैध प्रापर्टी डीलरों पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसा है। यहां तमाम बिल्डरों द्वारा नाली, नाला, बंजर, ऊसर, परती जैसी अन्य खाली पड़ी सरकारी जमीनों को भी अपनी प्लाटिंग में शामिल करके उसे अवैध रूप से ग्राहकों को बेचा जा रहा है। कई बिल्डरों ने तो अवैध रूप से प्लाटिंग कर पूरी टाउनशिप ही बसा दी। ऐसे प्रापर्टी डीलरों के खिलाफ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सदर आर.जगत साईं ने तहसील स्तर पर जांच कराकर सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। 

तहसील स्तर से हुई जांच में सामने आया कि शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पल्हरी में राइजिंग ब्रदर्स रियल स्टेट प्राइवेट लिमिटेड और ग्राम प्रतापगंज में अरबन डोर इन्फ्राटेक प्राइवेट लिमिटेड के नाम से की जा रही प्लाटिंग में रास्ता, चकमार्ग, नाली, नवीन परती और खलिहान समेत अन्य जमीनों पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया है। जिसके बाद शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आर. जगत साईं राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस बल की उपस्थिति में दोनों प्लाटिंग क्षेत्रों में शामिल सरकारी जमीनों को अतिक्रमण मुक्त कराते हुए खाली कराया। इसके साथ ही कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी प्रस्तावित की।

एसडीएम आर.जगत साईं ने बताया कि इस तरह के जो मामले उनके संज्ञान में आ रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग भी इस तरह की प्लानिंग में प्लाट खऱीद रहे हैं। वह तहसील स्तर से एक बार जमीन की जांच जरूर कर लें। जिससे भविष्य में उन्हें किसी तरह की कोई समस्या न हो।

यह भी पढ़ें- Lucknow News : डिप्टी सीएम बोले नियमों में बदलाव करने को भी तैयार, लेकिन घायलों को मिले समय पर इलाज

संबंधित समाचार