बहेड़ी की पूर्व चेयरमैन के पति समेत चार लोगों पर FIR, प्लॉट पर कब्जा करने का है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहेड़ी, अमृत विचार : प्लॉट पर कब्जे के विवाद में एक युवक ने पूर्व चेयरमैन के पति समेत चार लोगों पर मारपीट करने और धमकाने का आरोप लगाया है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

मोहल्ला टांडा में रहने वाले मोहम्मद शाजिम ने बताया कि उनके पिता जहूर सेठ के नाम पुराने पावर हाउस के पास मोहल्ला शेखूपुर में एक प्लॉट है। वह 7 नवंबर को वहां निर्माण कराने के लिए प्लाट की सफाई करा रहे थे। इसी दौरान कार से पहुंचे नगर पालिका की पूर्व चेयरमैन फैजुल के पति नसीम अहमद, दानिश उर्फ बाबा, वसीम और पंजाबी कॉलोनी निवासी तहसीन हैदर उन्हें गालियां देने लगे।

दो लोगों के हाथ में राइफले भी थीं। शाजिम का आरोप है कि गालीगलौज का विरोध करने पर उन लोगों ने उनके साथ मारपीट की। आसपास के लोगों ने उन्हें बचाया। पुलिस ने नसीम अहमद, दानिश उर्फ बाबा, वसीम और तहसीन हैदर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित ने घटना का वीडियो भी होने का दावा किया है।

उधर, नसीम अहमद का कहना है कि आरोप लगाने वाले प्लॉट पर अवैध कब्जा कर रहे हैं। मारपीट की कोई घटना नहीं हुई थी। उन पर दबाव बनाने के लिए फर्जी केस दर्ज कराया गया है। वह एसएसपी से मिलकर मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराएंगे।

यह भी पढ़ें- सख्ती बेअसर: मंडल में शाहजहांपुर में सबसे ज्यादा जली पराली, सैटेलाइट से पकड़े 197 मामले 

संबंधित समाचार