हिट एंड रन : तेज रफ्तार कार ने महिला को मारी टक्कर, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार: सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना लोनीकटरा क्षेत्र अंतर्गत पंचायत शिवनाम के मंदिर मार्ग के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने धान काटने जा रही 38 वर्षीय महिला बाबूदेई पत्नी बरसाती को पीछे से टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही बाबूदेई की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार चालक ने आगे जा रहे गुब्बारा बेचने वाले साइकिल सवार श्रीकृष्णा (40 वर्ष) ग्राम जिगना थाना मंगलपुर जनपद कानपुर को भी टक्कर मारी। जिसे उसे भी चोटें। श्रीकृष्ण को प्राथमिक उपचार के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज से छुट्टी दे दी गई। घटना पर पहुंची लोनी कटरा पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक घटनास्थल से फरार हो गया।

आशा बहू की इलाज के दौरान मौत

प्रसव के बाद बीमार हुई आशा बहू की इलाज के दौरान मौत हो गई। विकास क्षेत्र त्रिवेदीगंज अंतर्गत ग्राम मदरहा निवासी आशा बहू मंजू दीक्षित (45 वर्ष) को प्रसव पीड़ा के बाद 22 अक्टूबर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्रिवेदीगंज लाया गया था। जहां से उसे लखनऊ के लिए रेफर किया गया। प्रसव के बाद मंजू दीक्षित की हालत बिगड़ने लगी। जिसे देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रविवार को सुबह उसकी मृत्यु हो गई।

यह भी पढ़ें- Barabanki News : भाजपा में पद के लिये शुरू हुई जुगाड़ पॉलिटिक्स

संबंधित समाचार