Sultanpur News: अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर दो बाइकों में टक्कर से एक की मौत, सेना का जवान घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर। सुलतानपुर जिले के कोतवाली देहात थाना अंतर्गत अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर विपरीत दिशाओं से आ रहीं दो बाइकों में जोरदार टक्कर होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबिक सेना का जवान घायल हो गया। घायल जवान को राजकीय मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर से लखनऊ कमांड अस्पताल रेफर किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अहिमाने बाजार में रविवार देर शाम दो बाइकों में में आमने सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार समरजीत की मौत हो गई और बुलेट सवार जवान घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, कोतवाली देहात के अहिमाने निवासी समरजीत पुत्र स्वामीनाथ मिस्त्री का कार्य करता था।

कोतवाली देहात थाना प्रभारी सत्येन्द्र कुमार सिंह ने सोमवार को बताया कि रविवार शाम को समरजीत मजदूरी करके मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। उन्होंने बताया कि जब वह अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर अहिमाने बाजार के शिव मंदिर के सामने पहुंचा, तभी विपरीत दिशा से आ रही बुलेट मोटरसाइकिल से उसकी बाइक की टक्कर हो गई।

सिंह ने बताया कि समरजीत की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जवान विनोद कुमार यादव को गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने दोनों को राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया जहां डॉक्टर ने समरजीत (40) को मृत घोषित कर दिया। अमेठी के दुर्गापुर निवासी विनोद को प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ कमांड अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

यह भी पढ़ें:-UP-शिक्षकों के लिए खुशखबरी: High Court ने रद्द की Transfer Policy, कहा- गलतियों को सुधारा जाए

संबंधित समाचार