UP By Election : मुरादाबाद में अखिलेश यादव बोले-भाजपा के नेता और मुख्यमंत्री नफरत की राजनीति करते हैं, महाराष्ट्र चुनाव के बाद कुर्सी नहीं बचेगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 मुरादाबाद। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के विधायक को आज वेश बदलकर घूमना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि याद रखना माता सीता का अपहरण भी वेश बदलकर किया गया था। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता और मुख्यमंत्री नफरत की राजनीति करते हैं। मेरे द्वारा मुख्यमंत्री आवास खाली करने के बाद उसे गंगाजल से धोया गया। 

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में अपनी हार को पचा नहीं पा रही हैं। उन्हें नींद नहीं आ रही है। करवट बदल रहे हैं तो अयोध्या का परिणाम उनके पेट में दर्द पैदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि कुंदरकी की जनता को डरना नहीं चाहिए। क्योंकि मैं डरा नही आपके बीच में खड़ा हूं। आप भी डराने वालों को सबक सिखाएं।उन्होंने कहा कि मुझे और मेरी पार्टी के लोगों को माफिया बताने वाले शायद घर से निकलने वाले शायद आईना नहीं देखते। 

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों पर सुप्रीम कोर्ट जुर्माना लगा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग शिक्षा संस्थानों पर ताला लगा रहे हैं। क्योंकि उन्हें पढ़ने लिखने से कोई मतलब नहीं है।  उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा अपना मुख्यमंत्री बदलने जा रही है। दिल्ली वाले मौका तलाश रहे हैं। महाराष्ट्र में भाजपा के हारते ही यूपी में मुख्यमंत्री बदलेगा। मुख्यमंत्री पर तंज कसा कि वह बौखलाहट में हैं। वह अपनी कुर्सी बचाने में लगे हैं। वह इसलिए उप चुनाव केवल डंडे के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं।

सपा के पूर्व विधायक व कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रिजवान ने कहा कि सपा के सिपाही जोर जुल्म से डरने और हारने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुकदमा लिखने की धमकी देकर भाजपा और उनके प्रत्याशी चुनाव नहीं जीत पाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके परिवार और रिश्तेदारों का उत्पीड़न प्रशासन और उसके अधिकारी कर रहे हैं। प्रधानों, राशन डीलरों का उत्पीड़न प्रशासन के अधिकारी, पुलिस अधिकारी कर रहे हैं।उन्होंने मतदाताओं से 20 नवंबर को सपा के पक्ष में मतदान करने का आह्वान किया।

ये भी पढे़ं : मुरादाबाद : गाजियाबाद में वकीलों पर लाठीचार्ज के विरोध में अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, सड़क पर जाम लगाकर बैठे...लगाए हाय हाय के नारे

संबंधित समाचार