बिहार में मतगणना के बीच पुलिस चौकस, बढ़ाई सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हो रही मतगणना के बीच आज सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चुनाव परिणाम के पहले एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है। मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता …


पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हो रही मतगणना के बीच आज सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के कार्यालय की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चुनाव परिणाम के पहले एहतियात के तौर पर यह कदम उठाया गया है।

मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) कार्यालय के निकट सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसी तरह राजधानी के प्रमुख चौराहों पर भी पुलिस की तैनाती की गई है।

मतगणना को लेकर पुलिस और सामान्य प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट पर है। किसी भी पार्टी के कार्यकर्ता अति उत्साह में कुछ भी गड़बड़ी ना करें इसके लिए सतर्कता बरती जा रही है।

संबंधित समाचार