अयोध्या: सब्जी मंडी बरकरार, नहीं खुल सका धान क्रय केंद्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोहावल/अयोध्या, अमृत विचार। क्षेत्र में विपणन विभाग का इकलौता धान क्रय केंद्र रहा कटरौली इस वर्ष हटाकर नवीन मंडी अयोध्या कर दिया गया। सबसे ज्यादा किसानों का पंजीकरण और खरीद यहीं होती रही है। किसानों के लिए लगभग 16 किलोमीटर दूर केंद्र बना दिए जाने से हाय तौबा मची और जिला अधिकारी सहित शासन के मुखिया तक ग्रामीणों ने गुहार की तो केंद्र को सप्ताह भर पहले ही नवीन मंडी में स्थापित करने का निर्देश विभाग को मिल गया।

इसके बाद भी जिले में 41वें नंबर पर दर्ज यह केंद्र आज तक अभी उपमंडी स्थल ज़ुबैरगंज तक नहीं पहुंचा। मंगलवार को भी स्थल पर सब्जी मंडी चलती रही। सहकारी समितियों में एक मात्र इब्राहिम पुर दिवली को धान क्रय केंद्र बनाया गया है जहां अब किसानों की उपज आना शुरू हो गया है। लोहिया पुल से लेकर नगर क्षेत्र मुमताज नगर तक के पचास से ज्यादा गांव से जुड़े लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा किसानों के आगे अपना धान बेचने की समस्या खड़ी हुई हैं। इस समस्या की बाबत पूछे जाने पर प्रभारी ओम दीपक यादव का फोन स्विच आफ मिला।

यह भी पढ़ें- कासगंज में बड़ा हादसा, मिट्टी की ढाय गिरने से बच्ची समेत चार महिलाओं की मौत

संबंधित समाचार