मुरादाबाद :  ये सपा की गुंडई है...सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बयान पर बोले योगी सरकार के मंत्री 

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। समाज कल्याण राज्यमंत्री मंत्री असीम अरुण ने संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बयान पर जवाब देते हुए कहा कि ये सपा की गुंडागर्दी का एक प्रमाण है। ये लोग हर चुनाव में बोलते है कि हम अधिकारियों की सूची बना रहे हैं। बाद में सबको देख लेंगे। क्या ये संविधान की भाषा है? ये निंदनीय है।

कुंदरकी विधानसभा सीट पर चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद जियाउर्रहमान बर्क़ ने अखिलेश यादव के मंच से कहा था कि आज जैसी नाइंसाफी हो रही है, ऐसी इतिहास में पहले कभी नहीं हुई। ग्राम प्रधानों, पेट्रोल पंप वालों, स्कूल वालों और राशन वालों को नोटिस भेजे जा रहे हैं। उन्हें लाइसेंस रद्द करने की धमकी दी जा रही है। सपा प्रत्याशी हाजी मोहम्मद रिजवान के परिवार वालों को भी प्रताड़ित किया जा रहा है। सपा सांसद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके अंदर ताकत है तो पुलिस प्रशासन का सहारा ना लें। अकेले विकास के नाम पर चुनाव लड़कर दिखाओ तो इंशाल्लाह भाजपा की जमानत जब्त हो जाएगी।

खबर अपडेट की जा रही है...

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : मतदाताओं को साधने के साथ ही सपा के नेताओं को चेता गए अखिलेश

संबंधित समाचार