जेएनयू में लगेगी स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा, मोदी करेंगे अनावरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से अनावरण करेंगे। इस मौके पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज यहां यह जानकारी दी और कहा कि स्वामी विवेकानंद का दर्शनशास्त्र और मिशन आज …


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुरूवार को देश के प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा का वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से अनावरण करेंगे। इस मौके पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री भी मौजूद रहेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज यहां यह जानकारी दी और कहा कि स्वामी विवेकानंद का दर्शनशास्त्र और मिशन आज भी युवाओं को आकर्षित करता है। भारत को इस महान हस्ती पर गर्व है जो आज भी दुनिया भर में लाखों लोगों की प्रेरणा के स्रोत हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने उनके जीवनकाल में थे। प्रधानमंत्री अक्सर इस बात पर जोर देते हैं कि लोगों की सेवा करने और राष्ट्र के युवाओं को सशक्त बनाने से देश भौतिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत बनता है और दुनिया में उसकी अच्छी छवि बनती है। भारत की समृद्धि और शक्ति उसके लोगों में समाहित है इसलिए सभी के सशक्तिकरण से ही देश को आत्मनिर्भर बनने के लक्ष्य की ओर ले जाया जा सकता है।

इससे पहले विश्वविद्यालय के कुलपति जगदीश कुमार ने ट्वीट कर कहा था कि प्रधानमंत्री गुरूवार को वीडियो कांफ्रेन्स के माध्यम से स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। स्वामी विवेकानंद विख्यात और प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरू थे। उन्होंने अमेरिका के शिकागो में वर्ष 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की भी स्थापना की थी।

संबंधित समाचार