बाजपुर: ससुर ने पुत्रवधू, समधी, समधन सहित पांच पर लगाया हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाजपुर, अमृत विचार। ग्राम जगन्नाथपुर निवासी महमूद अली ने कहा कि उसने अपने बेटे महफूज अली की शादी चार वर्ष पूर्व ग्राम- गणेशपुर थाना केलाखेड़ा निवासी गुलफशा बी पुत्री नजाकत के साथ की थी। शादी के बाद से ही गुलफशा बी पत्नी हलीमन के साथ गाली-गलौच करते हुए दोनों को अपमानित करती रहती थी।

तनाव के चलते 13 जनवरी 2023 को दोनों को दुमंजिल पर रहने के लिए मकान दे दिया उसके बाद भी गुलफशा बी मानसिक क्रूरता करती रही। जिस कारण उसे हृदय की बीमारी हो गयी और पांच दिन केवीआर अस्पताल काशीपुर में भर्ती रहा। इतना ही नहीं 12 सितबंर को 2024 को गुलफशा बी ने अपने पिता नजाकत, मा-जैनब, भाई-इमरान,नावेद को जगन्नाथपुर बुला स्वजनों के साथ मारपीट की गई।

गुलफशा ने पिता मां व भाइयों के साथ मिलकर पत्नी हलीमन व उसके साथ गाली गलौच करते हुए मार-पीट की थी, जिसकी शिकायत पुलिस को की गई लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। इसी प्रकार कई बार मारपीट की घटना के बाद उनके बेटे से तलाक व हर्जाने के पचास लाख रुपये मांगे जा रहे थे। मांग नहीं मानने पर बेटे को जबरदस्ती जहर पिलाया गया।

बाजपुर, काशीपुर, जसपुर के अस्पतालों में उपचार कराने के बाद एक अक्टूबर को उसकी मौत हो गई। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 105,351(2),352,के तहत पुत्र बधू गुलफशा बी,समधी नजाकत, समधन जैनब, गुलफशा के भाई इमरान,नावेद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

यह भी पढ़ें - रुद्रपुर: भवन कर जमा करने वालों को नहीं मिलेगी 5 प्रतिशत की छूट

संबंधित समाचार