हल्द्वानी: उपनल संविदा कर्मचारियों को मिलेगा 50 लाख दुर्घटना बीमा का लाभ

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट ने बुधवार को आदर्श नगर स्थित उपनल कार्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की और उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।

एमडी बिष्ट ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उपनल नीति के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संविदा पर कार्यरत उपनल कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा के लिए इस वर्ष सितंबर से पंजाब नेशनल बैंक के साथ अनुबंध हुआ है, इसमें व्यक्तिगत दुर्घटना पर 50 लाख रुपये का आश्रितों को मिलेगा। सभी से नए खाते में बैंक में खोलने को कहा। इससे पूर्व मुख्य परियोजना अधिकारी कर्नल आलोक पांडे ने कुमाऊं संभाग के बारे में जानकारी दी।

परियोजना अधिकारी द्वितीय कर्नल गोविन्द सिंह कन्याल ने सभी कर्मचारियों का परिचय करवाया। इस दौरान नारायण सिंह, महेश चन्द्र लोहनी, अनीता राणा, राजेन्द्र सिंह भंडारी, पंकज मासीवाल, लक्ष्मण सिंह, गणेश गिरी, विनोद महरा, गोकुल सिंह, इन्द्र सिंह कार्की, हिमांशु अधिकारी, नागेन्द्र बिष्ट, अल्का भाकुनी, नवीन जोशी, जयपाल सिंह रावत, सुरेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - रामनगर: खुलने से पहले ही 25 दिसंबर तक पैक हो गया ढिकाला  

संबंधित समाचार