‘ऑपरेशन कवच’: दिल्ली पुलिस का एक्शन, एक हजार से अधिक लोगों को हिरासत में लिया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने 24 घंटे के ‘ऑपरेशन कवच’ के तहत अवैध आग्नेयास्त्र रखने, चोरी, प्रतिबंधित मानक पदार्थ और अवैध शराब जैसी गतिविधियों में कथित रूप से शामिल 1,224 लोगों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा, विशेष प्रकोष्ठ एवं 15 जिलों की पुलिस समेत सभी इकाइयों ने 12 से 13 नवंबर तक 24 घंटे के लिए यह अभियान चलाया। 

अधिकारी ने कहा, ‘‘इस अभियान के तहत सभी इकाइयों ने 874 स्थानों पर 1,224 लोगों को हिरासत में लिया है। हमने अभियान के दौरान 700 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है।’’ ‘ऑपरेशन कवच’ दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में अपराधियों और मादक पदार्थ के तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए समय-समय पर पुलिस द्वारा चलाई जाने वाली पहल है। स्थानीय पुलिस द्वारा यह कार्य विशेष प्रकोष्ठ एवं अपराध शाखा के समन्वय से किया जाता है।

ये भी पढ़ें- डोमिनिका प्रधानमंत्री मोदी को प्रदान करेगा देश का सर्वोच्च राष्ट्रीय सम्मान

संबंधित समाचार