प्रतापगढ़: चलते ट्रक का निकला टायर, चपेट में आने से चिकित्सक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतनपुर थाना अन्तर्गत के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर हुआ हादसा

गौरा/ प्रतापगढ़, अमृत विचार। हाइवे पर चलते ट्रक के दो टायर निकल गए। इस दौरान सड़क किनारे खड़े होकर मोबाइल पर पर बात कर रहे चिकित्सक की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फतनपुर थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर गुरुवार रात करीब 11 बजे ट्रक जा रहा था। हाइवे पर चलते समय ट्रक के दो टायर गौरा सीएचसी के करीब में अचानक निकल गए। इस दौरान सड़क के किनारे खड़े होकर फतनपुर के कैलीडीह में क्लीनिक चलाने वाले जनपद जौनपुर के बन्धनपुर,खुटहन निवासी वेद प्रकाश वर्मा मोबाइल पर बात कर रहे थे। तभी दोनों टायर जाकर चिकित्सक से टकरा गए। इससे वह गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। 

Capture

आनन फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें उपचार के लिए सीएचसी लाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर देर रात परिजन रोते बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी एसओ शेषनाथ यादव ने बताया की ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Pratapgarh News : नशे में धुत होकर पहुंचा दूल्हा,पिता सहित बना बंधक

संबंधित समाचार