बहराइच: साइकिल सवार को बचाने में सिपाही हुआ घायल, अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रानीपुर थाने में तैनात एक सिपाही शनिवार शाम को ड्यूटी कर वापस आते समय साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में गिर गया। जिससे वह घायल हो गए। घायल सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आजमगढ़ जिले के थाना देव गांव के ग्राम बहादुरपुर निवासी परमेश मौर्य पुत्र मतवर मौर्य सिपाही हैं। उनकी तैनाती रानीपुर थाने में है। शनिवार को वह रानीपुर थाना क्षेत्र के कटघरी सुग्रीव सिंह गांव में लगे मेले में ड्यूटी पर गए थे। इसके बाद वह शाम को वापस स्कूटी से वापस थाने आ रहे थे। 

रस्ते में साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में सिपाही गिर गए। सूचना पर रानीपुर थाने में तैनात उप निरीक्षक विनय कुमार मिश्रा, हेड कांस्टेबल मोहम्मद सादिक, सिपाही राहुल ने सरकारी वाहन से जिला अस्पताल चल रहा है। उप निरीक्षक ने बताया कि हालत स्थिर है।

यह भी पढ़ें:-Jhansi Medical College: आग लगने पर हमारे बच्चों को मरने के लिए छोड़कर भाग गए डॉक्टर और नर्स, परिजनों ने आरोप लगाकर गेट नंबर 2 पर किया हंगामा

संबंधित समाचार