लखनऊ: दिवाली पर ट्रेनों का संचालन न होने से महंगा हुआ हवाई सफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। दिपावली व छठ पर्व नियमित ट्रेनें नहीं चलने से हवाई सफर दो गुना महंगा हो गया है। त्योहारों से ठीक पहले एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी के चलते अब हवाई यात्रा महंगी हो जाएगी। इंडिगो, एयर इंडिया और जेट एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों में लगभग 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। एयरलाइंस …


लखनऊ, अमृत विचार। दिपावली व छठ पर्व नियमित ट्रेनें नहीं चलने से हवाई सफर दो गुना महंगा हो गया है। त्योहारों से ठीक पहले एयरलाइंस कंपनियों की मनमानी के चलते अब हवाई यात्रा महंगी हो जाएगी। इंडिगो, एयर इंडिया और जेट एयरलाइंस ने अपनी उड़ानों में लगभग 10 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। एयरलाइंस कंपनियों का नया किराया लागू हो गया । तीन महीने में कंपनियों ने चार बार एयर फेयर में बढ़ोतरी की है। इसमें दो बार टिकटों के दाम और दो बार कैंसिलेशन चार्ज बढ़ाया गया है। अब तक टिकटों के दाम में कुल 25 फीसदी की बढ़ोतरी हो गई है।

लखनउ से दिल्ली,मुम्बई,बेगलुरु का हवाई किराया 5 से 15 हजार तक हो गया है। दिवाली पर नियमिट ट्रेनें नहीं चलने से अन्य प्रदेशों में रह रहे यात्री अपने घर आने के लिए हवाई सफर करने को मजबूर हैं। त्योहारी सीजन में टिकटों के किराये में बढ़ोतरी कर दी गई है। इस वजह से लोगों को न चाहते हुए मजबूरी में भी बढ़े हुए किरायों में टिकटों की खरीदी करनी पड़ेगी। विमान कंपनियों ने अपना खुद का सिंडीकेट तैयार कर लिया है। एक साथ सभी कंपनियां टिकटों के किराये बढ़ाती है, इसका खामियाजा यात्रा करने यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

किराया बढ़ा सुविधाएं नहीं
विमान कंपनियों की ओर से लगातार किराये में बढ़ोतरी की जा रही है, लेकिन सुविधाएं जस की तस हैं। कंपनियां लोगों से हर सुविधा का जमकर शुल्क वसूल कर रही है। काउंटर में टिकट प्रिंट करने तक के पैसे लिए जा रहे हैं। इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली में अपने कस्टमर केयर तक बंद कर दिया है। कंपनी के टोल फ्री नंबर पर यात्रियों की शिकायत भी नहीं सुनी जाती है।

संबंधित समाचार