Rampu News : रायपुर गांव में रंजिश को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, 14 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

रायपुर गांव में तैनात पुलिस बल।

रामपुर, अमृतविचार। रंजिश को लेकर रायपुर गांव दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उसके बाद दोनों ओर से पथराव हो गया। सूचना के बाद पुलिस आ गई और उसके बाद आरोपी भाग गए। 

सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव रायपुर में काफी समय से दो पक्षों में विवाद चला आ रहा है। उसी के चलते दोनों पक्षों के लोग आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद कर देते  हैं। एक बार फिर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। उसके बाद दोनों पक्षों की ओर से  गाली-गलौज के साथ ही पथराव शुरू हो गया। सूचना के बाद पुलिस पहुंच गई। आरोपी मौका पाकर भाग गए।

सिविल लाइन इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि दो पक्षों में पथराव हो गया। जिसमें बब्बू की तहरीर के आधार पर प्रधान पक्ष के 14 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: स्टार्टअप गायवाला आर्गेनिक्स को उप मुख्यमंत्री के हाथों मिला अवार्ड

संबंधित समाचार